Categories

November 22, 2026

रूस के कई शहरों में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 1700 से ज्यादा लोग

Spread the love

 मॉस्को

रूस के अलग-अलग शहरों में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में शामिल 1,728 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और सुदूर पूर्वी साइबेरियाई शहर नोवोसिबिर्स्क सहित 53 शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर युद्ध के प्रति अपना असंतोष जताया। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में अलग-अलग आकार के विरोध प्रदर्शन देखे जा सकते हैं। इनमें सेंट पीटर्सबर्ग और मॉस्को में सैकड़ों लोगों से लेकर मध्य रूस के चेल्याबिंस्क जैसे छोटे शहरों में कुछ लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। मॉस्को में 900 से अधिक लोगों को कथित रूप से हिरासत में लिया गया है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए फुटेज में भारी हथियारों से लैस पुलिस सड़कों पर तैनात दिखाई दे रही है।
 

'बहादुर लोग हैं प्रदर्शनकारी'
कार्नेगी रिसर्च इंस्टिट्यूट के सीनियर फेलो और रूसी मामलों के जानकार पॉल स्ट्रोन्स्की ने कहा कि कई रूसी भयभीत हैं। हालांकि, इसे लेकर बड़े पैमाने पर ओपिनियन पोल की जरूरत है। उन्होंने कहा, "यह एक संकेत है कि लोग युद्ध नहीं चाहते हैं। फिर भी रूस में सत्तावाद के स्तर को देखते हुए कह सकते है कि प्रदर्शनकारी बहादुर लोग हैं।"

पुतिन की अप्रूवल रेटिंग में बढ़ोतरी
स्वतंत्र पोलस्टर लेवाडा सेंटर के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अप्रूवल रेटिंग हाल के महीनों में बढ़कर 69 प्रतिशत हो गई। वहीं, यूक्रेन के प्रति रूस में नकारात्मक दृष्टिकोण ने छह महीनों में पहली बार फरवरी में सकारात्मक दृष्टिकोण को पार कर लिया। रूसी सेनाएं गुरुवार दोपहर दो साइड से कीव में दाखिल हुईं। पुतिन ने सुबह के शुरुआती घंटों में 'विशेष सैन्य अभियान' की घोषणा की, जिसके बाद पूरे यूक्रेन में लड़ाई शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…