Categories

November 22, 2026

Deoghar News: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना है तो पहुंचे बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जानिए कितने में मिलेंगे सिक्के

Spread the love

देवघर: वैसे तो देवाधिदेव क़ी नगरी में सदा ही महादेव क़ी कृपा बरसती है। लेकिन, इस दीपावली से पहले धनतेरस के रोज देश- विदेश के लोग भी बाबा मंदिर के काउंटर से मिलने वाले सोने- चांदी के सिक्कों को खरीद सकते है। अगर आप बाबाधाम नहीं आ सकते तो आपके पास ऑनलाइन खरीदने के भी विकल्प मौज़ूद है। हालांकि, धनतेरस को देखते हुए सर्राफा बाजार ने भी तैयारी कर रखी है और बाजार में रौनक भी दिखने लगी है। बावज़ूद इसके बाबा मंदिर से मिलने वाला गोल्ड और सिल्वर के सिक्के लोगों क़ी पहली पसंद हैं।

सोना-चांदी के सिक्कों के साथ बिकेगी भोलेनाथ क़ी तस्वीर
धनतेस को देखते हुए बाबा मंदिर प्रबंधन बोर्ड क़ी तरफ से भी खास तैयारी क़ी गई है। इस दफे भी बाबा मंदिर के काउंटर से सिक्कों के अलावा भोलेनाथ क़ी तस्वीर बिकेंगी। बाबा मंदिर में बिकने वाले सोने-चांदी के सिक्कों का विशेष महत्व होता है। सिक्के के एक तरफ बाबा भोलेनाथ क़ी शिवलिंग और दूसरी तरफ मंदिर का चित्रांकन होता है।

जानिए क्या होगी भोलेनाथ के शिवलिंग वाली सिक्कों क़ी कीमत?
बाबा मंदिर प्रबंधन क़ी ओर से जानकारी देते हुए मंदिर प्रभारी पदाधिकारी और सदर एस डी ओ अभिजीत सिन्हा ने बतलाया कि, सोने का 2 ग्राम का प्रति सिक्का 12000 रुपये, 5 ग्राम सोने का सिक्का 30000 हज़ार रुपये है। जबकि चांदी का 10ग्राम चांदी का प्रति सिक्का 1000 रूपये, 5 ग्राम चांदी का प्रति सिक्का 500 रूपये तय क़ी गई , जो बाजार भाव के अनुरूप है। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ क़ी तस्वीर भी 350 रूपये में बेचीं जाएगी।

सर्राफा बाजार पर भी चढने लगा धनतेरस का रंग
उधर धनतेरस को देखते हुए बाजार के स्वर्ण कारोबारियों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। तमाम नए डिजाइन के आभूषण से लेकर जेवरात के सेट खरीदारों को लुभाएंगे। बाहरहाल, देवघर के सर्राफा कारोबारी भी दो साल बाद खुशनुमा माहौल में मनाये जा रहे धनतेरस से भी काफी उम्मीदें संजों कर बैठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…