deoghar news today live, खुशखबरी ! जून 2023 से देवघर में हर घर पाइप से होगी गैस की सप्लाई, कनेक्शन के लिए करना होगा ये काम – gas will be supplied from every house in deoghar from june 2023
गलियों को मिलेगी सुविधा
अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन यानी पीएनजी कनेक्शन में कई सुविधाएं हैं। सबसे खास बात ये होती है कि इसमें सेफ्टी फीचर ज्यादा होते हैं। अगर किसी कारण से गैस चालू ही रह गया, तो सेंसर उसे बंद कर देता है। पाइप से गैस की आपूर्ति सेफ्टी के साथ सस्ती भी है। इस परियोजना में 6 हजार रुपया सिक्योरिटी डिपॉजिट करनी पड़ती है। इसे आप 618 रुपये की किश्त के रूप में भी दे सकते हैं। हर घर में मीटर लगाए जाएंगे। जितनी गैस की आपूर्ति होगी उतना ही मीटर उठेगा। अगर कनेक्शन वापस करना चाहते हैं, तो सिक्योरिटी लौटा दिया जाता है। बार-बार गैस बुकिंग करने से निजात मिलेगी।
काम तेजी से जारी
कार्यकारी निदेशक एसके झा ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बाबा नगरी में प्राथमिकता के आधार पर कार्य चल रहा है। कार्य में कोई बाधा नहीं है। जून तक गैस की आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके साथ ही देवघर में दिसंबर तक सीएनसी रिटेल आउटलेट भी खुल जाएगा।
देवघर में रजिस्ट्रेशन
पीएनजी के जरिए घर-घर में गैस सप्लाई करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अगले हफ्ते से ही देवघर में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। हर एक मोहल्ले में आईओसीएल के कर्मी जाकर फॉर्म भरेंगे। जिन्हें पीएनजी कनेक्शन लेना है, उनसे सारी औपचारिकताएं पूरी करवाएंगे। आपको बता दें कि दिसंबर 2023 से मधुपुर में भी घर-घर गैस की आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके अलावा मधुपुर में भी सीएनजी रिटेल आउटलेट खोलने की योजना है। इतना ही नहीं एक प्लास्टिक पार्क और अन्य इंडस्ट्री भी पाइप लाइन से जोड़े जाएंगे।
