Categories

November 22, 2026

हिरासत में लिए गए सपा प्रत्याशी अभय सिंह, भाजपा और SP समर्थकों के बीच हुआ था टकराव

Spread the love

अयोध्या
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी अभय सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता आरती तिवारी के समर्थकों के बीच शुक्रवार 18 फरवरी की देर रात टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और गोलीबारी का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को हिरासत में लिया गया है। शनिवार सुबह 4 बेज उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि अयोध्या की गोसाईगंज से सपा की ओर से पूर्व विधायक अभय सिंह प्रत्याशी हैं, वहीं भाजपा से आरती तिवारी उम्मीदवार हैं, जो बीजेपी के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं। गोसाईगंज सीट पर पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी का काफिला आमने-सामने आ गया और दो पार्टियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया।

 दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था। इसी मामले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे हिरासत में लिया। वहीं, सपा प्रत्याशी का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों ने हमला किया था। अभय सिंह ने फेसबुक पर लिखा है- जब मैं चुनाव प्रचार से लौट रहा था तो मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गईं। हालांकि मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। विरोधियों को पता है कि वे चुनाव हार रहे हैं, ऐसे में वो हिंसा का सहारा लेकर चुनाव टलवाना चाहते हैं।

भाजपा प्रवक्ता के तंज का शिवपाल यादव ने उसी अंदाज में दिया जवाब उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखा कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब चुनाव आप के हवाले है। वहीं, भाजपा की ओर से कहा गया है कि सपा नेताओं की ओर से पथराव और फायरिंग की गई है। भाजपा ने कुछ लोगों को चोटें आने की बात भी कही है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल क्षेत्र में स्थिति काबू में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…