Categories

November 21, 2026

डीजी शैलेश सिंह के बेटे शशांक सिंह काे मिली IPL में जगह

Spread the love

भोपाल
 विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आइपीएल में इस बार मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के बेटे शशांक सिंह भी नजर आएंगे। फिलहाल, रायपुर में रहकर छत्तीसगढ़ के लिए खेलने वाले शशांक सिंह काे 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा गया है। वो अपकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सनराइजर हैदराबाद टीम से खेलेंगे। बता दें कि, शशांक राइट हैंड बेस्टमैन-राइट आर्म मीडियम पेशर गेंदबाज हैं।

आपको बता दें कि, इससे पहले भी शशांक आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रायल के सदस्य रह चुके हैं। खेल के आधार पर शशांक का छत्तीसगढ़ की टीम में रणजी और वन-डे टी-20 में चयन हुआ है। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ियों का नाम आईपीएल के आक्शन लिस्ट में गया था। इसमें छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया की बेस प्राइज 40 लाख के अलावा अमनदीप खरे, अजय मंडल, शुभम सिंह और शुभम अग्रवाल की बेस प्राइज 20 लाख थी।

राजस्थान के रहले वाले हैं शशांक

शशांक सिंह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। 2019 में छत्तीसगढ़ रणजी टीम में उनकाे मौका मिला। इससे पहले मुंबई टीम में खेलते थे। शशांक अब रायपुर में रहते हैं और छत्तीसगढ़ की टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। इसी आधार पर उन्हें आईपीएल में भी हिस्सेदारी मिलती रही है। वो मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के बेटे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…