Categories

November 19, 2026

धनुष की ‘द ग्रे मैन’ का मुंबई में प्रीमियर, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को लगाया गले

Spread the love

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'द ग्रे मैन' को लेकर बिजी चल रहे हैं। लंदन के बाद अब 'द ग्रे मैन' का मुंबई में प्रीमियर रखा गया। यहां धनुष बिल्कुल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। जी हां, हॉलीवुड स्‍टार्स के बीच धनुष का लुंगी अवतार प्रीमियर के दौरान चर्चा में रहा। इस फिल्म को देखने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। सोशल मीडिया पर 'द ग्रे मैन' के प्रीमियर की ढेर सारी तस्वीरें सामने आई है। इसमें विक्की कौशल से लेकर आश्रम फेम अदिति पोहनकर, 'द ग्रे मैन' के डायरेक्टर जो रूसो समेत कई बड़ी हस्तियां नजर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं 'द ग्रे मैन' के मुंबई प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो।

इन तस्वीरों में सबसे प्यारी तस्वीर धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की है। इसमें विक्की कौशल को धनुष गले लगाते और गर्म जोशी के साथ मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं मशहूर निर्देशक राज और डीके भी नजर आ रहे हैं।

द ग्रे मैन का लंदन प्रीमियर
बता दें इससे पहले धनुष की फिल्म 'द ग्रे मैन' के प्रीमियर के लिए लंदन पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे लिंगा और यात्रा भी नजर आए थे। खुद धनुष ने सोशल मीडिया पर बेटों के साथ धमाकेदार तस्वीर शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि उनके बेटों ने लंदन की सारी लाइमलाइट चुरा ली।

The Gray Man की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
'द ग्रे मैन' में धनुष के अलावा एना डी अरमास, बिली बॉब थॉर्नटन, रेगे जीन-पेज और जेसिका हेनविक जैसे धमाकेदार स्टारकास्ट है। इस अमेरिकन एक्शन थ्रिलर सीरीज को सीधे नेटफ्लिक्स पर 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। दूसरी तरफ इस फिल्म की चर्चा इसके मेगा बजट की वजह से भी है। ये नेटफ्लिक्स की सबसे मंहगी फिल्मों में बताई जा रही है जिसका करीब 200 मिलियन डॉलर बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…