Categories

September 21, 2026

राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का खासा प्रभाव माना जाता है

Spread the love

भोपाल

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राजगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के लिए रविवार को यहां पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रबंधन और प्रबंध समिति की बैठक ली। वीडी शर्मा रविवार को दिन भर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में ही रहेंगे। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह राजगढ़ सीट से सांसद रह चुके हैं। यहां पर दिग्विजय सिंह का खासा प्रभाव माना जाता है। हालांकि पिछले दो चुनाव से यह सीट भाजपा के पास ही है और पार्टी ने यहां से सांसद रोडमल नागर को ही फिर से उम्मीदवार बनाया है।

हर बूथ से 370 नए वोट पर फोकस करे कार्यकर्ता
वीडी शर्मा ने यहां पर पहुंचते ही लोकसभा प्रबंधन और प्रबंध समिति के साथ ही राजगढ़ जिले की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है। इस बार यहां से और भी बड़ी जीत होना चाहिए। सबके प्रयासों से हम इस लक्ष्य को प्राप्त भी करेंगे। इसके बाद उन्होंने दोपहर में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सदस्य, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ बैठक की। दोपहर में वे शहर में भी निकलेंगे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क करेंगे। साथ ही दीवार लेखन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एच-1बी वीजा: ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख डॉलर शुल्क एक साल बढ़ाया, जांच भी सख्त; भारतीयों पर क्या होगा असर…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमग होगा प्रदेश: रायपुर में जलेंगे 25 लाख दीये, महादेव घाट पर महाआरती, CM होंगे शामिल…

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अमृत ग्रुप के कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर रेड, निवेशकों से धोखाधड़ी का लगा आरोप…

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना पर बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार…