Dirtiest Man In The World : World’s Dirtiest Man Amou Haji In Iran Died Months After First Bath In Decades

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गया और रविवार को उसकी मौत हो गई। 2014 में तेहरान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हाजी ने बताया था कि उसका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन है और वह एक गड्ढे में ईंटों की बनाई झोपड़ी में रहता था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई साल से न नहाने की वजह से हाजी की त्वचा काली पड़ गई थी। उसके आहार में सिर्फ सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी शामिल था।
नहाने की बात सुनकर हो जाता था उदास
कई पुरानी तस्वीरों में वह सिगरेट पीते नजर आता है। एक तस्वीर में हाजी चार सिगरेट एक साथ पीते दिखाई दे रहा है। न्यूज एजेंसी ने कहा कि नहाने के प्रयासों या पीने के लिए साफ पानी देने पर वह उदास हो जाता था। रिपोर्ट्स कहती हैं कि सबसे लंबे समय तक न नहाने का रेकॉर्ड हाजी के नाम था लेकिन कुछ लोग इस पर सवाल उठाते हैं। दावा किया जाता है कि साल 2009 में एक भारतीय शख्स को ब्रश किए और नहाए हुए 35 साल हो गए थे। हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ स्पष्ट नहीं है।
जानवरों के मल से धूम्रपान की लत
तेहरान टाइम्स की मुताबिक, अपनी युवावस्था में कई ‘असफलताओं’ का सामना करने के बाद हाजी ने इस तरह का जीवन जीने का फैसला किया। वह एक वॉर हेलमेट पहनकर रखते थे ताकि वह सर्दी से खुद को बचा सकें। उन्हें ध्रूमपान की बहुत बुरी लत थी। अक्सर वह जंग लगे पाइप के टुकड़ों में जानवरों का मल भरकर उससे ध्रूमपान करते थे। वह कहते भी थे कि नहाने से वह बीमार पड़ सकते हैं।
