Categories

November 20, 2026

पंजाब पुलिस एकेडमी में ड्रग्स गिरोह का खुलासा,पैडलर और पांच कांस्टेबल हिरासत में

Spread the love

    चंडीगढ़
    

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस एकेडमी में ड्रग्स तस्करी का मामला तूल पकड़ गया है. यहां फिल्लोर में स्थित पुलिस एकेडमी में तस्करी के सिलसिले में एक महिला ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि पांच पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है.

पिछले सप्ताह पंजाब पुलिस एकेडमी में नशीले पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ था. इस मामले में हेड कांस्टेबल शक्ति कुमार और एक वाटर कैरियर से पूछताछ की गई थी. इन दोनों को ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किया गया. बाद में पूछताछ में अन्य पुलिसवालों की भूमिका सामने आई और पुलिस ने गिरफ्तारी की. पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही इन सभी आरोपियों का डोप टेस्ट हो सकता है.

कर्मचारी की तबीयत खराब होने से सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि ड्रग्स तस्करी मामले में एकेडमी के अन्य कर्मचारी भी रडार पर आ सकते हैं. पुलिस इस पूरे गिरोह की जानकारी कर रही है. इनके संबंधों का भी पता किया जा रहा है.

पंजाब सरकार नशे के खिलाफ चला रही अभियान

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है. सरकार ने राज्य का नशा मुक्त करने का वादा भी किया है. एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी साइकिल रैली निकाली. सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि पंजाब को दोबारा फिर से पंजाब बनाने के लिए रैली निकाली जा रही है. जो नौजवान नशे के दलदल में हैं, उनको गलत रास्ते से बाहर निकालेंगे. उनका इलाज करवाएंगे और बाद में उनको रोजगार भी देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…