DU Admission 2022: आज से NCWEB एडमिशन प्रोसेस शुरू, केवल 28 अक्टूबर तक दिया गया है समय, चेक करें अपडेट – du admission 2022 begin today for ncweb check more details here
DU NCWEB 1 Cut Off List 2022 ऐसे करें कट- ऑफ लिस्ट चेक
स्टेप 1- कट-ऑफ चेक करने के लिए सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2– दूसरे चरण में वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध DU NCWEB फर्स्ट कट ऑफ 2022 लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- कट-ऑफ लिंक पर क्लिक करने के बाद कोर्स के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4– कोर्स लिंक पर क्लिक करने के बाद फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
स्टेप 5– अंत में कट ऑफ चेक करें और पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी रख लें।
आपको जानकारी दे दें कि फर्स्ट कट-ऑफ लिस्ट बीए और बीकॉम कोर्स के लिए जारी कर दी गई है। इसके बाद ऑनलाइन एडमिशन आज से शुरू होगा और एडमिशन के लिए रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर, 2022 है। मिरांडा हाउस में बीए इकोनॉमिक्स + पॉलिटिकल साइंस कोर्स के लिए सबसे ज्यादा कट ऑफ 94 पर्सेंटाइल और मिरांडा हाउस में 95 पर्सेंटाइल और बीकॉम एडमिशन के लिए जीसस एंड मैरी कॉलेज है। बोर्ड के विभिन्न कॉलेजों द्वारा एडमिशन दिए जाने वाले अंकों के कट ऑफ प्रतिशत का विवरण ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
