Categories

November 21, 2026

गर्मी के चलते देवास सभी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव,जारी किया आदेश

Spread the love

देवास
 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अधिकतर शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं. प्रदेश का देवास जिले में भी पारा काफी बढ़ा हुआ है. तेज गर्मी और लू के थपेड़ों की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में बच्चों का स्कूल की छुट्टी होने के बाद भरी दोपहरी में घर लौटना आफत बना हुआ है. इसी को देखते हुए भोपाल के बाद अब देवास जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है.

देवास कलेक्टर ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव को लेकर जारी किया आदेश

देवास के कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश मे कहा गया है, “लू की स्थिति के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच संचालित किए जाएंगे. परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी.”

परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल पर ही आयोजित होंगी

ये आदेश देवास के सभी स्कूलों पर लागू होगा. बढ़ती गर्मी के कारण यहां के सभी स्कूल अब कलेक्टर के आदेश के मुताबिक 7 से 12 बजे के बीच ही संचालित होंगे. आदेश तुरंत लागू कर दिया गया है. हालांकि परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. परीक्षा पुराने शेड्यूल पर ही आयोजित होंगी.

भोपाल के बाद देवास में बदला गया स्कूलों का समय

इस समय देशभर में भीषण गर्मी कहर ढा रही है. पारा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में अभी कुछ ही जगहों पर बढ़ते पारे को संज्ञान में लेते हुए स्कूल की टाइमिंग बदलने पर विचार हुआ है. मध्य प्रदेश के भोपाल के बाद अब देवास में भी स्कूलों का समय गर्मी को देखते हुए बदल दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…