Categories

November 21, 2026

ed question vijay deverakonda in liger money laundering case

Spread the love

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों मुश्किलों में फंस गए हैं। यह उनके फैन्स के लिए बेहद दुखभरी खबर है। एक्टर बुधवार 30 नवंबर के दिन ED के सामने पेश हुए थे। एक्टर हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ के सिलसिले में जांच एजेंसी के सामने पेश हुए। 33 साल के एक्टर से सुबह आठ बजे से पूछताछ की गई थी। हालांकि इनकी वहां क्या बात हुई, इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं लेकिन ये बात सच है कि उन पर अब ED का शिकंजा कस चुका है और वह कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।

एजेंसी ने कुछ दिन पहले फिल्ममेकर पुरी जगन्नाध और प्रोड्यूसर चार्मी कौर को भी समन भेजा गया था। एजेंसी ने फिल्म में हवाला के पैसे सहित कथित विदेशी फंडिंग की शिकायत मिलने के बाद तीनों को तलब किया था। कथित तौर पर, तेलंगाना के एक बड़े राजनेता पर विदेशों से प्राप्त करोड़ों रुपये इस मूवी में इनवेस्ट करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

Raveena Tondon: सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो से मुसीबत में फंसी रवीना टंडन, अब अधिकारी लेंगे एक्शन
‘लाइगर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी
पुरी जगन्नाध द्वारा बनाई गई ‘लाइगर’ 25 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से देवरकोंडा ने हिंदी में डेब्यू किया था। इसके पहले 2011 में तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी ‘नुविला’ के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लगभग 125 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में नाकामयाब रही। फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, अली और मकरंद देशपांडे ने भी फिल्म में सहायक भूमिका निभाई थी। फिल्म में महान मुक्केबाज माइक टायसन ने कैमियो किया था।

Kriti Sanon On Dating: ‘इससे पहले शादी की डेट…’ कृति सेनन का पोस्ट वायरल, प्रभास संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी
पैन इंडिया फिल्म थी ‘लाइगर’
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म ने कुल 60.80 करोड़ का ही बिजनेस किया था। इसमें इनके अपोजिट अनन्या पांडे भी थीं, जिनकी फिल्म में खराब अभिनय के लिए जमकर आलोचना हुई थी। ये मूवी पैन इंडिया फिल्म थी, जो हिंदी और तेलुगू में रिलीज हुई थी। इसकी पब्लिसिटी में जमकर पैसा भी बहाया गया था। देश के कोने-कोने जाकर इसे प्रमोट किया गया था लेकिन फायदा कुछ नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…