Categories

November 19, 2026

Elon Musk करना चाहते हैं ट्विटर में बदलाव

Spread the love

Tesla CEO Elon Musk ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। इस घोषणा के बाद से मस्क लगातार अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर रहे हैं। वह लगातार माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट में बदलाव करने को लेकर सुझाव मांग रहे हैं और अपनी भी सलाह दे रहे हैं। अब उनका एक ट्वीट काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह ट्विटर पर भेजे जाने वाले डायरेक्ट मैसेज (DM) में बदलाव करने के बारे में बता रहे हैं।

Elon Musk ट्विटर DM को 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' रखना चाहते हैं, ताकि कोई भी आपके ट्विटर मैसेज को देख नहीं सके। सबसे खास बात है कि Whatsapp पर पहले ही मैसेज 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' होते हैं। बता दें, Elon Musk कई बार Whatsapp की आलोचना कर चुके हैं। वह Whatsapp की जगह Signal यूज़ करने की भी सलाह दे चुके हैं। मस्क कई बार फेसबुक सिक्योरिटी पॉलिसी की भी अलोचना कर चुके हैं।

मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, 'Twitter DM को भी सिगनल की तरह 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' होना चाहिए। इससे कोई आपके मैसेज की जासूसी और हैक नहीं कर सकेगा।' मास्क के ट्वीट के जवाब में टिप्सटर जेन मनचुन वॉन्ग ने बताया कि 2018 में ट्विटर को 2018 में भी एंक्रिप्टिड DM पर काम करते हुए देखा गया था, लेकिन इसे बाद में लागू नहीं किया था।

'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' एक ऐसा मैथड है जो किसी थर्ड पार्टी को दो लोगों के मैसेज पढ़ने या देखने से रोकता है। यहां तक कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को भी इसकी जानकारी नहीं होती है कि दो यूजर्स आपस में क्या चैट कर रहे हैं। ऐसा ही Whatsapp पर भी होता है। Whatsapp पर दो लोगों के बीच होने वाली चैट को Whatsapp भी रीड नहीं कर पाता है। अब अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब Twitter में ऐसे बदलाव किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…