Categories

November 24, 2026

यून सुक येओल बने साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति, नॉर्थ कोरिया के सहयोग के लिए रखी यह शर्त

Spread the love

 सियोल

दक्षिण कोरिया के रुढ़िवादी नेता यून सुक येओल ने मंगलवार को देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला। सियोल में अपने शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों से निपटने के लिए बातचीत के दरवाजे खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए तैयार हो जाता है, तो वह उसकी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक मजबूत योजना पेश करेंगे।

यून सुक येओल ने कहा कि उनकी सरकार एक मजबूत योजना पेश करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है, जिससे उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था को उल्लेखनीय रूप से मजबूती मिलेगी और उसके नागरिकों की आजीविका में सुधार होगा।

नए राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के प्रति दिखाई नरमी
उत्तर कोरिया के खिलाफ हमेशा कड़ा रुख अपनाने वाले यून अपने संबोधन में उत्तर कोरिया की परमाणु परीक्षण संबंधी तैयारी को लेकर उत्पन्न चिंताओं के खिलाफ कुछ भी कड़ा संदेश देने से बचते दिखे। वहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया उनके प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं क्योंकि उसने इससे पहले भी परमाणु निरस्त्रीकरण संबंधी प्रस्तावों को खारिज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…