Categories

November 24, 2026

अगस्त में भी SpaceX का स्टारशिप नहीं भरेगा पहली उड़ान, राह में हैं कई कानूनी अड़चनें

Spread the love

सैन फ्रांसिस्को
बहुप्रतीक्षित स्पेस एक्स के स्टारशिप व्हिकल की पहली टेस्ट उड़ान इस माह होनी थी जो अब नहीं होगी क्योंकि अब तक इसे आवश्यक लांच क्लियरेंस नहीं मिल पाया है। पहले यह लान्च जुलाई में निर्धारित थी बाद में इसे अगस्त किया गया। 2 अगस्त को CEO एलन मस्क ने ट्वीट में कहा, 'अभी से 12 महीने के बीच एक सफल आर्बिटल फ्लाइट की संभावना है।' यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के पास कंपनी द्वारा दायर रेडियो स्पेक्ट्रम लाइसेंस एप्लीकेशन के अनुसार, SpaceX की ओर से  6 माह का एक विंडो शुरू किया गया है जो 1 सितंबर से खुलेगा।

ट्विटर अकाउंट FCC स्पेस लाइसेंस ने यह जानकारी दी जो ऐसे चीजों पर नजर रखता है। लेकिन यह मंजूरी अंतिम रेगुलेटरी बाधा नहीं हैं जिसे लांचपैड तक पहुंचने के लिए स्टारशिप को क्लियर करना है। स्‍टारलिंक (Starlink) के जरिए स्पेसएक्स दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाना चाहती है लेकिन हाल में ही इस महत्‍वाकांक्षी योजना को झटका लगा है। 3 फरवरी को स्पेसएक्स ने 49 सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में लान्च किया था, लेकिन एक भू-चुंबकीय (geomagnetic) तूफान से करीब 40 सैटेलाइट नष्ट हो गए। SpaceX ने कहा है कि तूफान ने पिछले लान्च के मुकाबले 50 फीसद अधिक अवरोध पैदा किया, जिसने सैटेलाइट्स को पृथ्वी में अपनी उचित कक्षा तक पहुंचने से रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…