Categories

November 24, 2026

गाजा में लड़ाई जारी, हमास के कमांड सेंटर पर हमला

Spread the love

तेल अवीव
गाजा में अस्थायी संघर्ष विराम टूटने के एक दिन बाद शनिवार को भी भारी लड़ाई जारी रही। इजरायली सेना ने हमास के कमांड सेंटरों पर हमला करने का दावा किया है। एक्स पर एक अपडेट में, इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने "गाजा में ऑपरेशनल कमांड सेंटरों पर हमला किया, जिसे हमास के आतंकवादी संचालित कर रहे थे, साथ ही भूमिगत साइटों और एक सैन्य परिसर को भी निशाना बनाया, जहां से शुक्रवार को एंटी टैंक मिसाइलें लॉन्च की गई थीं।"

आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने पूरे गाजा में कई आतंकवादी केंद्रों को नष्ट कर दिया। इसके पहले 24 नवंबर से जारी अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गया। इसके लिए इजराइल व हमास ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया। गाजा में हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दोबारा युद्ध शुरू होने पर कम से कम 178 लोग मारे गए और 589 घायल हो गए।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…