Categories

November 20, 2026

फिनलैंड की PM सना मरीन का हुआ ड्रग टेस्ट,पार्टी में शराब जरूर पी, लेकिन ड्रग्स नहीं लिया

Spread the love

हेल्सिंकी

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का पार्टी में शराब के नशे में डांस करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद अब उन्हें ड्रग टेस्ट से गुजरना पड़ा है। हालांकि, मरीन अभी भी अपने दावे पर टिकी हुई हैं कि उन्होंने किसी भी गैरकानूनी ड्रग का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

ड्रग टेस्ट के बाद पीएम मरीन ने कहा, 'मैं इन आरोपों को बहुत गंभीरता से ले रही हूं। इसलिए मैंने अपनी कानूनी सुरक्षा और किसी भी तरह से संदेह को दूर करने के लिए ड्रग टेस्ट की मांग को स्वीकार कर लिया। मैंने आज ड्रग टेस्ट कराया है, जिसके नतीजे करीब एक सप्ताह के बाद आएंगे।'

ड्रग्स लेने से पीएम मरीन का इनकार
दरअसल, विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि मरीन ने पार्टी में ड्रग लिया था और इसकी जांच होनी चाहिए। मरीन ने अपनी सफाई में कहा, 'हां मैंने पार्टी की, डांस किया और गाना भी गाया। मुझे पता था कि मेरा वीडियो बन रहा है। लेकिन यह वीडियो लीक नहीं होना चाहिए था क्योंकि यह एक निजी पार्टी थी। मैंने पार्टी में शराब जरूर पी थी लेकिन ड्रग्स नहीं लिया था।'

मरीन बोलीं- मेरी भी है पारिवारिक जिंदगी
36 वर्षीय मरीन ने कहा कि मेरी एक पारिवारिक जिंदगी है। मेरे दोस्त भी हैं, जिनके साथ मैं समय बिता सकती हूं। मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सना मरीन शराब पीते और अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। यूजर्स पीएम के वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इस घटना को सामान्य बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि सना मरीन फिनलैंड के पीएम बनने के लायक नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…