Categories

November 21, 2026

निगम कर्मचारी की शिकायत पर विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज

Spread the love

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक नगर निगम कर्मचारी ने पीसी शर्मा पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में इस कर्मचारी ने कांग्रेस विधायक पर अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के खिलाफ हबीबगंज थाने में केस दर्ज करवाया गया है।  

शनिवार को नगर निगम के एक कर्मचारी सलीम मंसूरी ने अपनी शिकायत थाने में दी थी और बताया था कि बीते शनिवार को नगर निगम ने जेपी अस्पताल के गेट नंबर 1 पर अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद जब वो गेट नंबर -2 पर पहुंचे थे तब कांग्रेस विधायक अपने साथियों के साथ वहां आए थे। आरोप है कि पीसी शर्मा ने निगम कर्मचारियों को काम करने से रोका।

सलीम ने आरोप लगाया कि पीसी शर्मा ने उनके पेट पर मुक्का मारा एवं उनके साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके साथी रईस के साथ भी विधायक और उसके साथियों ने मारपीट, गाली-गलौच की और ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी। जिसके बाद अब इस मामले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज किया गया है।  

बताया जा रहा है कि पीसी शर्मा ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया। जिसके बाद सलीम के साथ उनकी बहस हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…