Categories

November 21, 2026

अभ‍िषेक आचार्य की जादूगरी से जिंदा हुई कागज पर बनी मछली

Spread the love

टीवी के पॉप्‍युलर शोज में शुमार 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में एक इंजीनियर की जादूगरी ने सभी को हैरत में डाल दिया। अभ‍िषेक आचार्य नाम के इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले तो कागज पर एक मछली बनाई। देखते ही देखते वह मछली जिंदा हो गई और पानी में तैरने लगी। खास बात यह भी जादूगर ने इसे मलाइका अरोड़ा के Kiss का कमाल बताया। वैसे, कागज पर बनी मछली को पानी में तैरता हुआ देख करण जौहर  और क‍िरण खेर के भी होश उड़ गए।

सोनी टीवी ने यूट्यूब पर इस शो के पुराने एपिसोड से यह वीडियो नए सिरे से शेयर किया है। यह वीडियो जिस एपिसोड का है, वह साल 2015 में टीवी पर आया था। इस थ्रोबैक वीडियो को खूब देखा जा रहा है। एक मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में दिल्‍ली के रहने वाले अभ‍िषेक आचार्य स्‍टेज पर आते हैं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जादूगरी करना उनका शौक है। अभ‍िषेक अपना ऐक्‍ट दिखाना शुरू करते हैं। वह मलाइका अरोड़ा के पास आते हैं। अपनी जेब से एक छोटा सा पेपर निकालते हैं, जिस पर मछली बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…