Categories

November 21, 2026

Food for Rainbow Diet: रेनबो डाइट बनाने के लिए कौन-सी सब्जी और फल चाहिए? मिलेंगे सारे विटामिन-मिनरल्स – rainbow diet benefits know colourful vegetables and fruits for rainbow diet to get all vitamin and minerals

Spread the love

फल और सब्जियां खाने से जरूरी न्यूट्रिशन मिलता है। लेकिन रेनबो डाइट इससे ज्यादा फायदेमंद होती है। जिस तरह इंद्रधनुष देखने से आप हर परेशानी को भूल जाते हैं, उसी तरह इंद्रधनुष आहार खाने से हर बीमारी दूर रहती है। आप घर पर ही आसानी से रेनबो डाइट बना सकते हैं।

रेनबो डाइट (Rainbow Diet) में इंद्रधनुष के हर रंग वाला आहार होता है। दरअसल, हर फल व सब्जी में एक फाइटोन्यूट्रिएंट होता है, जिससे उसका रंग आता है। हर रंग के खाद्य पदार्थ में अलग स्वास्थ्यवर्धक तत्व की भरमार होती है। आइए जानते हैं कि रेनबो डाइट बनाने का तरीका क्या है और इसके रंग कौन-सी बीमारी दूर रखते हैं?

रेनबो डाइट बनाने के लिए लाल रंग

रेनबो डाइट के लाल रंग वाले फूड एंटी-इंफ्लामेटरी होते हैं। इनमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल की बीमारी और कुछ कैंसर का खतरा दूर करते हैं। रेड कलर फूड खाने से धूप से होने वाला स्किन डैमेज भी नहीं होता। टमाटर, तरबूज, गुलाबी अमरूद, चकोतरा, सेब, स्ट्रॉबेरी आदि लाल रंग के फूड होते हैं।

पीले और नारंगी रंग के फूड

पीले और नारंगी रंग के खाद्य पदार्थ आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें भी एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो दिल की बीमारी और कैंसर से बचाते हैं। रेनबो डाइट में गाजर, केला, अनानास, कद्दू, कॉर्न से पीला व नारंगी रंग डाला जा सकता है।

हरे रंग का खाना

हेल्थलाइन के मुताबिक, इंद्रधनुष आहार का हरा रंग बेहद जरूरी है। ये फूड्स खाने से शरीर को जरूरी प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। ये चीजें बॉडी को हेल्दी बनाने में मदद करती है। हमारे पास हरे रंग की काफी सब्जियां हैं। जिसमें पालक, ब्रॉकली, हरी गोभी, एवोकाडो आदि आते हैं।

नीले और बैंगनी रंग का खाना

रेनबो डाइट के नीले व बैंगनी फूड दिमाग को तेज बनाते हैं। इन्हें खाने से टाइप-2 डायबिटीज, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, दिल की बीमारी और कुछ खास कैंसर को दूर रखा जा सकता है। नीला व बैंगनी रंग जामुन, बैंगन, लाल-बैंगनी गोभी, अंगूर में मिलता है।

गहरे लाल रंग के फूड

इंद्रधनुष आहार में गहरा लाल रंग भी होता है। इसमें ऐसे फूड्स आते हैं, जो शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर दूर रहते हैं। साथ ही, डार्क रेड फूड्स एथलीट परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। चुकंदर और प्रीकली पियर गहरे लाल रंग के फूड होते हैं।

सफेद और भूरे रंग का आहार

रेनबो डाइट बनाने के लिए सफेद और भूरे रंग के फूड भी लें। इस रंग के फूड खाने से पेट का कैंसर और दिल की बीमारी से बचाव होता है। इन्हें खाने से फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 मिलता है। रेनबो डाइट में गोभी, लहसुन, प्याज, मशरूम, सफेद आलू को शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…