Categories

November 23, 2026

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जेजे अस्पताल ले जाया गया

Spread the love

मुंबई

भ्रष्ट्राचार के आरोपों में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को कारागार में ही बेहोश गए। पूर्व मंत्री को बेहोश होने के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में जे जाया गया है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में यहां आर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को चक्कर आया और वह बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी। अधिकारी ने बताया कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देशमुख को पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

तत्कालीन मुंबई पुलिस ने आयुक्त ने लगाए हैं आरोप

मार्च 2021 में तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्टोरेंट और बार से 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह जुटाने के लिए कहा था। बीते साल अप्रैल में एक वकील की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने CBI को शुरुआती जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…