Categories

November 24, 2026

80 वर्ष की आयु में पूर्व सांसद रावटे का निधन

Spread the love

केशकाल / रायपुर
सावन का तीसरा सोमवार केशकाल समेत बस्तरवासियों के लिए बेहद दुख भरा रहा क्योंकि केशकाल के वरिष्ठ नागरिक एवं कांकेर के पूर्व सांसद झाडूराम रावटे का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद झाडूराम रावटे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. रावटे के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सांसद रावटे का जन्म 1 फरवरी 1941 को हुआ था। राजनीति के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ की बदौलत विगत 1967 से 1970 तक उन्होंने लोकसभा के सबसे युवा सांसद के रुप में अपनी सेवा दी। 80 वर्ष की आयु में उनके निधन से समूचे नगर में शोक की लहर है। निधन की खबर मिलते ही जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास स्थान सुभाष चौक पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…