Categories

November 22, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झारखंड रोपवे हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Spread the love

जबलपुर
झारखंड में जब से सरकार बनी है तब से तीन बार विपक्षी दल ने प्रयास किया है कि कैसे उनकी सरकार को गिराए जाए, पर यह लोग कभी सफल नहीं हो पाएंगे. यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का. गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जबलपुर दौरे पर आए. यहां ईटीवी भारत से विशेष बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का विधायक आंदोलन से निकलकर आया है. वह भाजपा के पल्ले में पड़ने वाला नहीं है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पूरे पांच साल तक सरकार चलेगी.

भाजपा ने विधायकों को खरीदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मध्यप्रदेश इतना बड़ा राज्य है जहां पर जनता के द्वारा सरकार को चुना गया था पर विधायकों को खरीद कर भाजपा ने सरकार गिरा दी. भाजपा की नीयत और नीति के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की माने तो पांच राज्यों में कांग्रेस की बनती हुई सरकार को भाजपा ने गिराने का काम किया है. उन्होंने विधायकों को खरीद लिया और सरकार गिरा दी. इतना सब करने के बाद भी इनके चेहरे में जरा सी भी शिकन नहीं है. इन्हें शर्म भी नहीं आती है.

रोपवे हादसे के दोषियों पर होगी कार्रवाई
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पूरी कांग्रेस में एकता होगी. ममता बनर्जी, शरद पवार, राहुल गांधी सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे. निश्चित रूप से केंद्र में सरकार भी बनेगी. खरगोन की घटना को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि अगर यहां भाजपा सरकार चला रही है, तो कुछ कानून भी बने होंगे. यहां पर कानून नहीं दिखता है. यहां सिर्फ गुंडाराज है. वहीं झारखंड में हुए रोपवे हादसे पर सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड सरकार इसमें जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा. उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…