Categories

November 19, 2026

न्यूयॉर्क में गांधी जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने की कार्रवाई की मांग

Spread the love

नई दिल्ली
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन के पास यूनियन स्क्वायर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना के बाद से वहां रहने वाले भारतीयों में काफी ज्यादा आक्रोश है। साथ ही भारतीय दूतावास ने भी इसकी निंदा की है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में भारतीय समुदाय और दूतावास ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय दूतावास ने अमेरिकी प्रशासन के सामने ये मुद्दा उठाया। मामले में दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि वाणिज्य दूतावास इस बर्बरता की कड़ी निंदा करता है। इस मुद्दे को अमेरिकी विदेश विभाग के सामने भी उठाया गया है, ताकी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस पर अमेरिकी अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है। दूतावास के मुताबिक इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अभी पिछले साल भी कैलिफोर्निया में गांधी जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।
 
1986 में हुई थी स्थापना
आपको बता दें कि इस 8 फीट प्रतिमा की स्थापना 2 अक्टूबर 1986 को हुई थी। उस वक्त गांधी मेमोरियल इंटरनेशनल फाउंडेशन इस प्रतिमा को दान में दिया था। 2001 में इस मूर्ति को उस जगह से हटा दिया गया। हालांकि 2002 में फिर मूर्ति को उसी जगह पर स्थापित कर दिया गया। तब से वो वहां पर मौजूद है। शनिवार को हुई घटना में मूर्ति को क्षति पहुंचने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…