GATE 2023: Application correction window to open on November 8 at gate.iitk.ac.in
गेट 2023 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए गेट 2023 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इससे पहले, GATE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 4 नवंबर को खुलने वाली थी। हालांकि, IIT कानपुर ने एप्लीकेशन करेक्शन शुरू होने की तारीख 8 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दी थी।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को उपलब्ध होगा। गेट परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। वहीं, गेट परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा।
ऐसे कर पाएंगे करेक्शन (GATE 2023 Application Correction Process)
GATE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और फिर GATE 2023 एप्लीकेशन करेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा।
