General tickets can be booked from 20 km away from mobile, Railways changed the rules, passengers will get convenience

दरअसल अभी तक यात्री यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन से 2 किमी की परिधि के अंदर से ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें कई बार मोबाइल से नेटवर्क गायब होने की समस्या के चलते लोग टिकट नहीं बुक कर पाते थे। इस वजह से कई बार लोगों को टिकट बुक करने में समस्या आती थी। इसी को देखते हुए अब मंत्रालय ने इस दूरी को बढ़ा दिया है। अब यात्री यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन से 20 किमी की दूरी से भी टिकट बुक कर सकते हैं।
ये है नई व्यवस्था
नई व्यस्था के अंतर्गत गैर-उपनगरीय वर्गों के लिए यात्री अब निर्धारित पांच किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर दूरी से भी इस सुविधा का लाभ लेते हुए अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही उपनगरीय खंड के लिए टिकट बुक करने के लिए समान दूरी प्रतिबंध को मौजूदा दो किलोमीटर से बढ़ाकर 5 किलोमीटर किया जा रहा है।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
मंत्रालय के इस बदलाव से यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। अब यात्री आसानी से ट्रेन की अनारक्षित टिकटों की बुकिंग करा पाएंगे। अभी तक दूरी कम होने की वजह से कई बार मोबाइल के नेटवर्क नहीं आने से यात्री टिकट बुक नहीं करा पाते थे। इब सभी यात्रियों को राहत मिलेगी।
