Categories

November 22, 2026

वेश्यावृत्ति से घर चलाने को मजबूर लड़कियां, श्रीलंका में बदतर हुए आर्थिक हालत

Spread the love

श्रीलंका
श्रीलंका में आर्थिक हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम लोगों के सामने ऐसे हालात हैं कि कि घर में खाने-पीने के सामान के लिए भी ला पाना मुश्किल होता जा रहा है। श्रीलंका में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। मजबूरी ऐसी है कि श्रीलंकाई लड़कियों को अपना घर चलाने के लिए वेश्यावृत्ति करना पड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलंका में बड़ी संख्या में युवा लड़कियों को मौजूदा आर्थिक हालात ने सेक्स वर्कर बनने के लिए मजबूर कर दिया है।

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थिक तंगी के कारण लड़कियों को मजबूर होकर देह व्यापार और वेश्यावृत्ति के दलदल में कूदना पड़ रहा है। रिपोर्ट में एक सेक्स वर्कर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण घर चलाने के लिए हमें सेक्स वर्कर बनना पड़ा है। यदि हम ये काम नहीं करेंगे तो घर में बच्चों को क्या खिलाएंगे। स्टैंड अप मूवमेंट लंका (SUML) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले जनवरी में कोलंबो में सेक्स इंडस्ट्री से जुड़ने वाली लड़कियों की संख्या में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा लड़कियां पहले कपड़ा उद्योग से जुड़ी हुई थी, लेकिन अब सेक्स वर्कर का काम करने लगी है।

श्रीलंका में वेश्यावृत्ति पर लगा है बैन
गौरतलब है कि श्रीलंका में वेश्यावृत्ति कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भी वेश्यावृत्ति के लिए कोई आधिकारिक क्षेत्र निर्धारित नहीं किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी कोलंबो में वेश्यावृत्ति आमतौर पर स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रही है। इन मसाज सेंटरों की आड़ में नई लड़कियां इस काम से जुड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…