Categories

November 21, 2026

किरायेदारों के लिए अच्छी खबर, नगर निगम का दो कमरों का फ्लैट पाने आज से करें 15 जून तक आवेदन

Spread the love

रायपुर
राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में किराये के मकान में रहने रहवासी अब 23 मई से 15 जून तक आॅनलाइन, नगर निगम मुख्यालय या नगर निगम के जोन कार्यालयों में मोर मकान, मोर आस योजना के तहत नगर निगम के विभिन्न जगहों पर बने दो कमरों के मकान पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि स्लम और गैर स्लम क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले लोगों को 325 वर्गफीट कारपेट एरिया में दो कमरों का फ्लैट केवल 3.25 लाख रुपये में आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए 23 मई से 15 जून तक आॅनलाइन या फिर निगम मुख्यालय भवन, जोन कार्यालयों में जाकर कोई भी किरायेदार आवेदन कर सकता है। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही मिलेगा। आवेदक को आवेदन के साथ आधार कार्ड, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, मतदाता परिचय-पत्र आदि जमा करना होगा। इस योजना के प्रथम चरण में 2088 आवासीय फ्लैट पात्र किरायेदारों को आवंटित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…