Categories

November 19, 2026

मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीने सरकार, बिहार में BJP विधायक हरि भूषण ठाकुर की मांग, बताया मानवता का दुश्मन

Spread the love

पटना
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरि भूषण ठाकुर (Haribhushan thakur) ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को 1947 में दूसरा देश मिल चुका है, वहीं (पाकिस्तान) चले जाएं। ठाकुर ने कहा कि यहां रहेंगे तो दूसरे दर्जे के का नागरिक बनकर रहना होगा। बीजेपी विधायक ने मुसलमानों को मानवता का दुश्मन तक बता डाला और कहा कि वह पूरी दुनिया को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। भूषण ने यह बयान बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले दिया, ऐसे में विधानसभा में इस पर हंगामा हो सकता है।

विधानसभा परिसर में गुरुवार को पत्रकारों ने ठाकुर से एआईएमआईएम विधायकों की ओर से जनसंख्या के आधार पर भागीदारी की मांग को लेकर सवाल किया तो विधायक ने कहा, ''मेरा कहना है कि 1947 में देश का विभाजन हुआ, धर्म के नाम पर। उन्हें दूसरा देश मिल गया, दूसरे देश में चले जाएं। अगर यहां रह रहे हैं तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि उनके वोटिंग राइट को खत्म कर दिया जाए। वह दूसरे स्तर के नागरिक बनकर भारत में रह सकते हैं।''

ठाकुर ने आगे कहा, ''बिल्कुल अजेंडा है, आईएसआई का अजेंडा है, इस्लामिक स्टेट बनाने का अजेंडा है, अफगानिस्तान में क्या कर रहे हैं, पाकिस्तान को देखिए,  ये मानवता के दुश्मन है। वोटिंग राइट जरूर छीन लिया जाए। वे अल्पसंख्ययक नहीं हैं। यह शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक है, क्योंकि प्रस्तावना में लिखा है कि हम भारत के लोग, फिर अल्पसंख्यक कौन, बहुसंख्यक कौन।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…