Categories

November 20, 2026

गुरुग्राम: कैश वैन लूट के बाद वैष्णों देवी भाग गए थे बदमाश, 96 लाख की लूट में छह दबोचे

Spread the love

गुरुग्राम
गुरुग्राम में कैश कलेक्शन वैन से 18 अप्रैल को दिनदहाड़े 96.32 लाख रुपये की लूट मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार के अलावा एक अन्य कार भी बरामद की है। आरोपियों के पास से 70 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

सभी बदमाशों को रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। बुधवार को पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल ने बदमाशों पर दो लाख के इनाम की घोषणा की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के छतरपुर निवासी नीलकमल, दिवांकर अरोड़ा उर्फ मन्नु , पलवल निवासी गुलाब, फरीदाबाद निवासी जॉनी, दिल्ली के छतरपुर निवासी कुलबीर, छतरपुर निवासी जावेद उर्फ बिलोरी के रूप में हुई। वहीं यूपी निवासी आरोपी जीतू अभी फरार है।

माता के दर्शन करने चले गए थे बदमाश : लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जॉनी, नीलकमल व गुलाब ब्रेजा कार लेकर जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद एक टीम कटरा पहुंची, तब तक वह तीनों बदमाश दर्शन कर निकल चुके थे। ऐसे में पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए हिमाचल, पठानकोट और अंबाला बॉर्डर पर टीम को तैनात किया गया। कटरा से निकलने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने टोल प्लाजा अंबाला-लुधियाना रोड पर जांच करनी शुरू कर दी। रविवार देर रात तीनों को अंबाला-लुधियाना रोड टोल प्लाजा से कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

दफ्तर में रची थी साजिश
जांच में पता चला कि छतरपुर के जावेद ने 2021 में कैश कलेक्शन कंपनी में बतौर चालक 15 दिनों तक काम किया था और फिर नौकरी छोड़ दी थी। उसके जानकार कुलबीर का छतरपुर में ट्रांसपोर्ट का काम है। कुलबीर के दफ्तर में ही लूट की साजिश रची गई थी। पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर 70.50 लाख बरामद किए गए हैं। फरार चल रहे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…