Categories

November 19, 2026

नवजात बेटे को सीने से लगाए नजर आए हर्ष लिंबचिया, भारती सिंह की अस्तपाल से छुट्टी

Spread the love

मशहूर कमीडियन क्वीन भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने हाल में ही बेटे  को जन्म दिया है। अब हॉस्पिटल से वह डिस्चार्ज हो गई हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पति हर्ष लिंबचिया और बेबी बॉय के साथ नजर आईं। अस्पताल के बाहर हर्ष लिंबचिया बेटे को गोद में लिए नजर आए तो भारती सिंह भी खुशी को पैपराजी के साथ साझा करती दिखीं। उन्होंने घर रवाना होने से पहले मीडिया को खूब पोज दिए और उनके साथ बातचीत की। फैंस भारती सिंह के इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में भारती सिंह ब्रीच कैंड अस्पताल के बाहर पति हर्ष और बेटे के साथ पोज दे रही हैं। सभी पैपराजी भी उनसे कहते हैं कि वह मामा और चाचा बनने पर काफी खुश हैं। वीडियो में अस्पताल का स्टाफ भी नजर आ रहा है। सभी इस कपल की तस्वीरें ले रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी एक बार फिर भारती सिंह को शुभकामनाएं देने लगे। हजारों फैंस ने पोस्ट पर बधाइयां दीं तो कुछ ने कहा कि नजर न लगे। एक फैन ने लिखा कि मुबारक हो भारती तो एक ने कहा कि ये कपल सबसे प्यारा है।

अभी भारती सिंह के फैंस को उनके बेबी बॉय की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। अभी उन्होंने बेटे की फोटो पोस्ट नहीं की है। लेकिन भारती सिंह मां बनने के एक्सपीरियंस को लगातार शेयर कर रही हैं। एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि अब तो नींद नहीं बस जगना है।

बता दें भारती सिंह शादी के पांच साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। वह प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम करती रही हैं। हुनरबाज से लेकर बिग बॉस जैसे शो में वह लगातार नजर आईं और अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…