Categories

November 20, 2026

हरियाणा: तिरंगा यात्राओं ने भरा जोश और जुनून, हर तरफ हुआ भारत माता की जय व वंदेमातरम का उद्घोष

Spread the love

चंडीगढ़
आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित तिरंगा यात्राओं ने पूरे हरियाणा की जनता में जबरदस्त जोश पैदा कर दिया है। यूं तो राज्य भर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने तिरंगा यात्राएं निकाली, लेकिन गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल की तिरंगा यात्राओं ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। इन तिरंगा यात्राओं में अनिल विज और विपुल गोयल के समर्थकों का जोश देखने लायक था। इस दौरान पूरे प्रदेश में 75 स्थानों पर राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व चेयरमैनों ने ध्वजारोहण किए। हरियाणा में 13 से 15 अगस्त के बीच छोटी-बड़ी करीब 200 तिरंगा यात्राएं निकली हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ स्वयं गुरुग्राम, झज्जर और दादरी समेत कई तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए। इन तिरंगा यात्राओं के जरिये सांसद, विधायक, मंत्री और पूर्व मंत्रियों के साथ-साथ पूर्व विधायकों ने खुद को बड़े ही प्रभावी ढंग से जनता के बीच एंट्री की है। गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में खुली कार में सवार होकर खुद भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाए। वह काफी दूरी तक पैदल भी चले। इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कई किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। विपुल गोयल काफी समय से किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन तिरंगा यात्रा के जरिये उन्होंने अपने पुराने समर्थकों को बड़े ही प्रभावी तरीके से एकजुट करने का काम किया है। उनकी तिरंगा यात्रा में तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर और फरीदाबाद भाजपा के जिला प्रधान गोपाल शर्मा भी शामिल हुए।

विपुल गोयल कई किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए पैदल चले। उनकी तिरंगा यात्रा का 22 स्थानों पर स्वागत और अभिनंदन हुआ है। विपुल गोयल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में लोग देशभक्ति से ओतप्रोत हुए हैं। इन तिरंगा यात्राओं के बाद आजादी के जश्न के दिन विपुल गोयल ने फरीदाबाद तो अनिल विज ने रादौर में ध्वजारोहण किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंबाला छावनी, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने लोहारू, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने चरखी दादरी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बल्लभगढ़ और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने फतेहाबाद में ध्वजारोहण किया।

समाज कल्याण राज्य मंत्री ओपी यादव ने टोहाना, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन नयनपाल रावत ने गुरुग्राम, शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने मानेसर, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हिसार, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हांसी, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में ध्वजारोहण किया। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने असंध, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कलायत, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कलायत, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने फिरोजपुर झिरका, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने होडल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने बावल, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन राकेश दौलताबाद ने कोसली, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने महम, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गोहाना में ध्वजारोहण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…