Have 151 trains, stations and hospitals of railways been privatized? Message going viral on social media, know the truth

जानें आखिर क्या है सच?
इस खबर की पड़ताल करने पर पता चला कि ये खबर फर्जी है। भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनो और स्टेशनों के निजीकरण के दावे को फेक बताते हुए कहा, ‘यह दावा फर्जी है! ऐसे में ये साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खबर गलत है। पीआईबी ने लोगों को इस तरह की खबरों पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा है। पीआईबी ने कहा है इस तरह की किसी भी खबर पर भरोसा न करें और न ही ऐसी खबरों को किसी को शेयर करें।
क्या है ट्वीट में
सोशल मीडिया पर जो ट्वीट वायरल हो रहा है इसमें लिखा है कि भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे संपत्ति, स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण कर दिया गया है। 12 लाख लोगों को रोजगार और 2.5 करोड़ देशवासियों को रोज सेवा से जोड़ती है भारतीय रेल। प्रधानमंत्री जी रेलवे देश की संपत्ति है। इसे निजीकरण की नहीं सशक्तिकरण की जरूरत है। बेचो मत! इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पीआईबी ने इसकी जांच की। इसमें यह फर्जी पाया गया।
वायरल होती रहीं है फर्जी खबरें
सोशल मीडिया पर इसके पहले भी कई ऐसे फर्जी दावे वायरल होते रहे हैं। इन सबकी जब भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने पड़ताल की तो ये फर्जी पाए गए हैं। इस बारे में पीआईबी लगातार लोगों को अलर्ट भी करता रहता है। जिससे लोग इस तरह के फर्जी दावों पर विश्वास न करें।
