Categories

November 19, 2026

हिलेरी क्लिंटन हुईं कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन को लेकर कही यह बात

Spread the love

 वाशिंगटन।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''मैं कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। हल्के लक्षणों के साथ मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि कोरोना वैक्सीन इस गंभीर बीमारी के खिलाफ हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसलिए कृपया अपना टीकाकरण कराए और बूस्टर डोज लगाए, अगर अभी तक नहीं लगाया है तो।''

उन्होंने इस दौरान अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के टेस्ट रिपोर्ट के नेगेटिव आने की भी जानकारी दी और कहा कि वह ठीक हैं। क्लिंटन ने कहा, ''जब तक पूरा घर साफ नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। ऐसे में अगर फल्मिों के सुझाव दिए जाए, तो इसकी सराहना की जाएगी।'' हिलेरी क्लिंटन का यह ट्वीट व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के यह ऐलान किए जाने के घंटों बाद आया कि वह दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…