Categories

November 19, 2026

Himachal Elections: ह‍िमाचल के सोलन में रोड शो कर रहे थे अरविंद केजरीवाल, ऐसा क्‍या हुआ क‍ि चलने लगे लात-घूंसे, जानें – aam aadmi party party workers clash with protesters during delhi cm arvind kejriwal roadshow for himachal elections in solan

Spread the love

सोलन: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ल‍िए प्रचार जोरों पर है। इस बीच हिमाचल के सोलन ज‍िले में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली में हंगामा हो गया। सोलन में गुरुवार को आप के राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड-शो कर रहे थे। इस दौरान केजरीवाल के सामने कुछ लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। हालात यह हुआ क‍ि केजरीवाल को मौके से भाषण अधूरा छोड़कर लौटना पड़ा।

सोलन में रोड शो के दौरान हुई सभा में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। हिमाचल प्रदेश की जनता के पास अभी तक कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी एक ईमानदार विकल्प है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-कांग्रेस की आपस में सहमति है इसलिए हिमाचल पिछड़ा रह गया। अगर ये फिर आ गए, तो हिमाचल फिर पिछड़ा रह जाएगा।

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, बोले- इनकी नीयत खराब

रोड शो के बीच कैसे हुआ हंगामा
दरअसल सोलन में गुरुवार को अरविंद केजरीवाल रोड-शो कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी आए और केजरीवाल के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। यह देखकर मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद प्रदर्शनकार‍ियों और आप कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद केजरीवाल वहां से रवाना हो गए। आम आदमी पार्टी से सोलन व‍िधानसभा सीट से अंजू राठौर को उम्‍मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…