Categories

November 22, 2026

हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने देहरा में एचआरटीसी की नई बसों का किया निरीक्षण

Spread the love

धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने वीरवार को दिन में देहरा उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही नई बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने देहरा के चनौर में एचआरटीसी की बस का निरीक्षण करते हुए सरकार द्वारा सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के लिए आपातकाल स्थिति में सहायता उपलब्ध करवाने की दृष्टि से लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चालक व परिचालक को यात्रियों को इसके बारे में जानकारी देने को कहा।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से लोगों की सुखद यात्रा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत निगम द्वारा प्रदेश में 206 नई बसें खरीदी गई हैं और आने वाले समय में लगभग 350 अन्य नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में सम्मिलित की जाएंगी। परिवहन मंत्री ने यात्रियों का कुशलक्षेम जानते हुए उन्हें सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने चालक व परिचालक को यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने इस वर्षा ऋतु में सार्वजनिक वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…