Categories

November 20, 2026

पति की हत्या कैसे करें निबंध लिखने वाली निकली अपने ही पति की कातिल

Spread the love

लॉस एंजेलिस
'पति की हत्या कैसे करें' लेख लिखने वाली लेखिका को अपने ही पति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। लेखिका नैंसी क्रैम्पटन ब्रोफी ने 'How To Murder Your Husband' नाम का एक लेख लिखा था। इस लेख को लिखने के सालों बाद नैंसी ने अपने ही पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ओरेगन के न्यायाधीश ने नैंसी को अब उम्रकैद की सजा सुनाई है। 71 वर्षीय नैंसी को पिछले महीने सेकेंड-डिग्री हत्या का दोषी पाया गया था। जूरी ने पाया कि उसने 2018 में $1.5 मिलियन के जीवन बीमा भुगतान के लिए अपने पति को गोली मार दी थी। नैंसी नावेल 'द रॉन्ग हसबैंड' और 'द रॉन्ग लवर' भी लिख चुकी है।

मारने के लिए कई तरीकों का जिक्र
नैंसी ने एक ब्लाग में पति को मारने के कई संभावित तरीकों का जिक्र किया था। उसने बंदूक, चाकू, जहर जैसे कई तरीकों को लेकर लिखा था। क्रैम्पटन ने कहा, 'लोगों की मौत की कामना करना वास्तव में उन्हें मारने की तुलना में आसान है।'

पति की गोली मारकर हत्या
नैंसी के पति डेनियल ब्रोफी ओरेगन संस्थान में शेफ और टीचर थे। उन्हें जून 2018 में संस्थान की रसोई में दो बार गोली मारी गई थी। क्रैम्पटन ब्रोफी को पिछले महीने हत्या का दोषी ठहराया गया था। नैंसी ने अपने पति की हत्या से सालों पहले 'पति की हत्या कैसे करें' नाम से एक निबंध लिखा था। इस निबंध ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया था।

हालांकि, नैंसी ने अपने पति की हत्या के आरोपों को गलत बताया था। नैंसी ने अपने पक्ष में कहा था कि उसका लेख काल्पनिक है और इसका उसके पति से कोई लेना-देना नहीं है। नैंसी ने अपनी पति के साथ अनबन की बात को स्वीकार किया है। वहीं, नैंसी के वकीलों ने भी दलील थी कि हत्या में इस्तेमाल बंदूक गायब है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…