Categories

November 19, 2026

कोरोना के मरीज कैसे डालेंगे वोट? चुनाव आयोग ने किया ये खास इंतजाम

Spread the love

 लखनऊ  

यूपी चुनाव में इस बार कोविड संक्रमण को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। मतदान के दिन शाम छह बजे के बाद कोविड संक्रमित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने राजधानी में चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मतदान के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक का समय रखा गया है। उन्होंने कहा कि शाम छह बजे तक जितने मतदाता मतदान केंद्र के भीतर आ जाएंगे उनको वोट देने का अधिकार दिया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि छह बजे तक 20 लोग आ गए तो उल्टे क्रम से पर्ची बांटी जाएगी। जो सबसे बाद में आएगा वह आखिर में मतदान करेगा। साथ ही इसके बाद कोविड संक्रमित लोगों को वोट डालने के लिए सुविधा दी जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले को 47 जोन और 224 सेक्टरों में बांट कर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

 

अधिसूचना जारी- 27 जनवरी 11 बजे

नामांकन करने की अवधि- 27 जनवरी से 03 फरवरी तक

दिन में 11 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं

लोक अवकाश के दिन 30 जनवरी को नामांकन नहीं होगा

नाम निर्देशन यानी नामांकन पत्रकों की जांच- 04 फरवरी को दिन में 11 बजे से शुरू होगी।

नाम वापसी की अंतिम तिथि- 07 फरवरी को दिन में 3:00 बजे तक

चुनाव चिह्न का आवंटन- 07 फरवरी को 3:00 बजे के बाद

मतदान- 23 फरवरी

 

विधान सभा कहां होगा नामांकन

मलिहाबाद – जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष 19

बख्शी का तालाब- बंदोबस्त अधिकारी कोर्ट कक्ष 20

सरोजनीनगर – सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट कक्ष संख्या 21

लखनऊ पश्चिम- एडीएम सिविल सप्लाई कोर्ट कक्ष संख्या 22

लखनऊ उत्तर – एडीएम ट्रांस गोमती कोर्ट कक्ष संख्या 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…