ICAI CA Admit Card: सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ये है डाउनलोड करने का तरीका – icai ca foundation dec 2022 admit card to be release soon at icai.org
ICAI ने कहा, “फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 3 और 4 में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं होगा, जबकि पेपर 1 और 2 में दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा।”
ICAI CA Admit Card ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब लॉग इन करें।
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
क्या है CA फाउंडेशन परीक्षा?
सीए फाउंडेशन कोर्स सीए बनने की पहली सीढ़ी है। सीए फाउंडेशन कोर्स चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए एंट्रेंस टेस्ट है जिसे की पहले कॉमन प्रोफिएन्सी टेस्ट के नाम से जाना जाता था। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जाता है। सीए फाउंडेशन में 4 पेपर होते है जिनमे आंशिक रूप से ऑब्जेक्टिव और विषय सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। इसमें शुरुआत के 2 पेपर विषय आधारित और इसके बाद के 2 पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होते है। ये सभी पेपर 100 अंक के होते है और कुल मिलाकर ये परीक्षा 400 अंकों की होती है।
