Categories

February 12, 2026

ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की कोविड नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री चौहान

Spread the love

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रुप के सदस्य प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान तीसरी लहर की आक्रामकता भले कम हो लेकिन सभी सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है। इस दिशा में ग्राम में हमारे जागरूक पंचायत प्रतिनिधि जो पूर्व में उत्तरदायित्व निभा चुके हैं, उन्हें समाज हित में सक्रिय होना है। टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाव का सशक्त माध्यम है। यह मजबूत सुरक्षा चक्र है। टीकाकरण से शेष रहे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। किशोर वर्ग के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य को भी गति देना है, जिससे कोई भी पात्र किशोर वैक्सीनेशन से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर सरपंच संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान को सरपंच संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में सुझाव-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्राप्त सुझावों के अध्ययन के पश्चात आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सरपंच संघ के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…