Categories

November 19, 2026

लता मंगेशकर की याद में रायपुर सिगिंग आइडल, 16 को पहला व 23 को दूसरा ऑडिसन, फायनल 1 को

Spread the love

रायपुर
स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) में होगा 1 मई को सिंगिंग आईडल का ग्रैंड फिनाले होगा और पहला आडिशन 16 अप्रैल और दूसरा आडिशन 23 अप्रैल को नगर निगम मुख्यालय में होगा। इससे पूर्व महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने पोस्टर का विमोचन किया।

पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी का प्रकोप था इस कारण शहर में कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पाया लेकिन जैसे ही कोरोना प्रकोप थमने लगा हैं और तो शहर में आयोजनों का दौर शुरू हो गया। इसी को देखते हुए रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग ने भी एक पहल की है। रायपुर सिंगिंग आइडल के जरिए संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले प्रतिभा को मंच देना। प्रतियोगिता दो कैटेगरी में आयोजित की जा रही है, पहला वर्ग 16 वर्ष से कम आयु और दूसरा वर्ग 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों का। प्रतिभागी हिंदी व छत्तीसगढ़ी में गीतों की प्रस्तुति दे सकेंगे। आयोजन का ग्रैंड फिनाले एक मई 2022 को स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) में होगा और पहला आडिशन 16 अप्रैल और दूसरा आडिशन 23 अप्रैल को नगर निगम मुख्यालय में होगा।

आॅडिशन दो राउंड में लिया जाएगा। 16 वर्ष के भीतर आयु वर्ग के पांच और 16 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के 15 प्रतिभागियों का चयन फाइनल में प्रस्तुति देने के लिए किया जाएगा। आयोजन में भाग के लेने के लिए प्रतिभागी को निश्शुल्क फार्म उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसे संपूर्ण जानकारी के साथ आडिशन वाले दिन नगर निगम मुख्यालय में जमा करना होगा। आयोजन से संबंधित जानकारी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों से भी प्राप्त की जा सकती है। चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…