Categories

November 24, 2026

निजी विवि की मनमानी के विरोध में एनएसयूआई ने राजभवन तक मार्च कर सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्यवाही की मांग

Spread the love

रायपुर
एनएसयूआई रायपुर जिला के महासचिव प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में आज सैकड़ो छात्रों ने निजी विश्विद्यालय द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में राजभवन तक मार्च कर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

गोस्वामी ने बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित अवधि से एक माह पश्चात शुल्क अदा करने पर 15 हजार रुपये छात्र/छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है, वही दूसरी तरफ रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा विधि पाठ्यक्रम बिना बार काउन्सिल आॅफ इंडिया की अनुमति के बगैर ही फर्ज़ी तरीके से संचालित की जा रही है तथा दोनो ही विश्विद्यालय द्वारा छात्रों को सत् प्रतिशत प्लेस्मेंट का वादा किया जाता है लेकिन अब तक ये दोनो ही विश्विद्यालय 30 प्रतिशत छात्र/छात्राओं को रोजगार देने में विफल रहे है।

इन्ही मुद्दों को लेकर एनएसयूआई ने राजभवन मार्च कर दोनो विश्विद्यालय की मान्यता रद्द करने तथा कार्यवाही करने की माँग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निखिल वंजरी, अभिनव शर्मा, राजकुमार यादव, अंकित शर्मा, भूपेश वर्मा, प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंग, संदीप विश्वाकर्मा, वैभव मुजावर, मांटी, सूरज, दिव्यांश, विराट, अनिमेष, भूपेन्द्र, भूपेश,यश, हर्षित, लक्की सहित सैकड़ों एनएसयूआई छात्र नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…