Categories

November 24, 2026

कोरोना के बीते 24 घंटों में 20,408 नए केस, 54 की हुई मौत, पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के पार

Spread the love

नई दिल्ली
 कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में फिर से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (30 जुलाई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,408 नए मामले सामने आए हैं और 20,958 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक दिनों में कोविड-19 से 54 लोगों की मौत हुई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.05 प्रतिशत से अधिक है। वहीं कोरोना एक्टिव केसों की बात की जाए तो वर्तमान में आंकड़े 1,43,384 है। भारत में बीते दिन पंजीकृत सक्रिय मामले 1,43,988 थे। 24 घंटे में कोरोना एक्टिव केसलोएड में 604 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.33 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,03,94,33,480 है। वहीं बीते 24 घंटों में 33 लाख 87 हजार 173 वैक्सीन डोज दी गई है।

देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4,33,30,442 है। देश में अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,26,312 है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज भी दिनभर बारिश, वीकेंड पर मौसम रहेगा सुहाना, कई राज्यों को IMD ने किया अलर्ट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जुलाई तक कोरोना के लिए 87,48,11,197 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इनमें से शुक्रवार को 4,04,399 नमूनों की जांच की गई है।
 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,43,519 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,097 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 67,17,856 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,451 मरीजों की मौत हुई है। 40,03,785 मामलों और 40,101 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,41,231 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों में हल्की गिरावट आई है और बीते दिन यहां 1,997 नए मामले सामने आए। इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,624 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 1,599 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कर्नाटक में बीते दिन 2,130 नए मामले सामने आए।

टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,03,94,33,480 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 33,87,173 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…