Categories

November 20, 2026

पिछले 28 दिनों में दुनिया में कोरोना से 2.61 लाख लोगों की मौत, टीका लगाने में नंबर-2 पर भारत

Spread the love

 वाशिंगटन।

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 44.50 करोड़ को पार कर गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 60 लाख के करीब पहुंच गयी है। पिछले 28 दिनों में दुनियाभर में कोरोना के पांच करोड़ 22 लाख से अधिक केस सामने आए हैं, जबकि 2.61 लाख लोगों ने महामारी से जान गंवा दी है। इस दौरान 53.54 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसके साथ ही वश्वि में कोरोना संक्रमण के मामले 44.50 करोड़ हो गए। इस महामारी से अब तक कुल 59.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। जबकि 10.57 अरब से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।  अमेरिका की जॉन हॉपकन्सि यूनिवर्सिटी के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की संख्या 445,005,937 तक पहुंच गयी है, जबकि संक्रमण से मरने वालों आंकड़ा 5,994,717 हो गया है।

कोरोना टीका लगाने में दूसरे स्थान पर भारत
अब तक दुनिया भर में कोरोना के कुल 10,579,066,920 टीके लगाए चुके हैं। सर्वाधिक कोरोना मामलों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां अब तक 79,265,726 लोग संक्रमित हुए हैं और | 958,437 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 5,53,006,972 कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है। भारत इस सूची में दूसरे पायदान पर है जहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42,957,477 तक पहुंच गई है जबकि 514,878 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,787,534,097 डोज दी गई हैं। ब्राजील में अभी तक 29,040,800 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि इसके कारण 652,216 लोग काल के गाल में समा गये हैं। देश में अब तक कोरोना के 39,41,11,796 टीके लगाये चुका है।
 

रूस का क्या है हाल?
फ्रांस में कोरोना से 23,191,580 लोग प्रभावित हो चुके हैं 140,264 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 153,013,512 कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं। ब्रिटेन में अभी तक 19,256,835 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि इस महमारी से 162,582 लोगों काल के गाल में समा गए हैं। देश में अब तक 141,332,259 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,619,507 हो गई है। यहां महामारी से अब तक 348,467 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश में अब तक 160,957,155 कोविड टीके दिये गए हैं।

जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 15,723,907 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में मृतकों का आंकड़ा 124,057 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना मामलों में उछाल देखा जा रहा है और यहां अभी तक 170,426,609 कोरोना टीके दिये जा चुके हैं। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,326,217 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 95,379 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के 145,972,393 टीके लगाए जा चुके हैं। इटली में कोरोना मामले 12,990,223 तक पहुंच गए हैं जबकि देश में मृतकों का आंकड़ा 155,782 हो गया है। पिछले 28 दिनों में इटली में कोरोना के 1,499,258 मामले दर्ज किये गए जबकि 7,442 लोगों की महामारी से मृत्यु हुई। यहां अब तक कोरोना की 134,540,099 डोज लगायी जा चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…