Categories

November 19, 2026

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में परशुराम जन्मोत्सव एवं अजय त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापना पर हुआ निर्णय

Spread the love

रायपुर
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टिविटी ग्रुप की बैठक होटल एमरॉल्ड में रविवार आयोजित की गई थी,प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अम्बा देवी मंदिर में 1100 दीपों से महाआरती करने एवं एम आर कालोनी गार्डन में स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा की स्थापना के संबंध में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय किया कि 8 मई 2022 को भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा एवं इसकी प्रथम तैयारी बैठक 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रतिमा स्थापना के संबंध में निर्णय किया गया कि स्व.अजय त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण उनकी पुण्यतिथि 9 मई को मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा एवं इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विप्र प्रतिभाओं/समाजसेवियों का सम्मान भी किया जायेगा । बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने फूल की पंखुडि?ों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान गयी।  

आज की बैठक का संचालन महिला महासचिव सुमन मिश्रा द्वारा, आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति मिश्रा द्वारा एवं आयोजन अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अरविन्द ओझा, सुरेश मिश्रा, संजय अवस्थी, मिथलेश रिछारिया, त्रिभुवन तिवारी, सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, साधना उपाध्याय, वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश दीक्षित, ललिता ठाकुर, विनोद ठाकुर, जितेन्द्र बाजपेयी, भानु प्रकाश पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी,  सुनीता शर्मा, बी। शैलजा, नरहरि होता, गीतिका झा, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे,  माही शर्मा, लक्ष्मी राव, तिवारी, आशीष शर्मा, प्रीति पाठक, राधा तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…