Categories

November 23, 2026

तीव्रता की तेज हवाएं एवं आंधी चलने की आशंका को देखते हुए राष्ट्रीय वेधशाला ने ब्लू अलर्ट जारी

Spread the love

बीजिंग
 चीन के कुछ हिस्सों में अलग-अलग तीव्रता की तेज हवाएं एवं आंधी चलने की आशंका को देखते हुए राष्ट्रीय वेधशाला ने  ब्लू अलर्ट जारी किया।
राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार  सुबह आठ बजे से आज  मंगलवार सुबह आठ बजे तक मंगोलिया, हेइलोंगजियांग, जिलिन, लियाओनिंग, झिंजियांग और किंघई के कुछ आंतरिक इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों में इस अवधि के दौरान तेज आंधी चल सकती है।

विभाग ने जहाजों को तूफान प्रभावित पानी में नौकायन या परिचालन के खतरों के बारे में चेतावनी दी है और साथ ही संबंधित विभागों से आग की रोकथाम और परिवहन सुरक्षा पर केंद्रित एहतियाती उपायों को लागू करने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही पैदल चलने वालों और वाहनों को ऊंची इमारतों, होर्डिंग या पेड़ों के नीचे या उनके करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है।

चीन में तेज़ हवाओं के लिए चार स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी उसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…