Categories

November 19, 2026

IND vs NZ: चटनी चटा के बॉल बाउंड्री पार करा दी, ये सूर्यकुमार यादव ही कर सकते हैं

Spread the love

नई दिल्ली: मौजूदा समय में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जिस तरह से खेल रहे हैं उनके सामने दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं आना चाहते हैं। सूर्या के प्रचंड फॉर्म के आगे बड़े से बड़ा तोप गेंदबाज भी अब खौफ खाने लगा है। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में देखने को मिला जब उन्होंने महज 51 गेंद में 111 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में सूर्याकुमार यादव ने 11 चौके और 7 बेहतरीन छक्का लगाया। अपनी बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार ने गेंदबाजों को चटनी तरह से पीस दिया। न्यूजीलैंड का कोई ऐसा गेंदबाज नहीं रहा जिसकी उन्होंने पिटाई नहीं की।

अपनी बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार ने इस तरह के गजब शॉट खेले जिसे देखकर मैदान पर चारों तरफ सिर्फ उन्हीं का नाम गूंज रहा था। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 217.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कप धूम मचा दी।

एक साल में सूर्याकुमार यादव का दूसरा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस धमाकेदार शतक के साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। सूर्यकुमार यादव भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में दो बार टी20 में शतक लगाने का कारनामा किया। इससे पहले उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक लगाया था। रोहित शर्मा के बाद इस फॉर्मेट में भारत के लिए दो शतक लगाने वाले भी सूर्यकुमार यादव दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव एक साल में टी20 क्रिकेट में नॉन ओपनर बल्लेबाज के तौर पर एक हजार रन पूरा करने वाले दूनिया के पहले बल्लेबाज भी बने हैं। साल 2022 में उन्होंने 30 पारियों में 47.95 की औसत से 1151 रन बनाए हैं। वहीं उनके करियर का औसत 188.37 का रहा है।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की

इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और मैच में ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। हालांकि इशान किशन ने कुछ देर तक जरूर पारी को संभाले रखा। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने फिर तोड़फोड़ मचा कर रख दी।

सूर्यकुमार के अलावा टीम के लिए श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या ने 13-13 रनों की पारी खेली।

Shreyas Iyer Ind vs Nz: न बोल्ड, न रन आउट, न कैच, फिर भी आउट, बदकिस्मत श्रेयस अय्यर ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी
Tim Southee Ind vs Nz: सूर्या के तूफान के बाद टिम साउदी का भूचाल, आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
Suryakumar Yadav Ind vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने ठोकी 49 गेंदों में दूसरी सेंचुरी, SKY के तूफान में कीवी गेंदबाज हुए हवा
Ind vs Nz: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधारी T20 वर्ल्ड कप की 3 गलती, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में नया दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…