Ind vs Nz T20 Live: न्यूजीलैंड में मौसम साफ, कुछ ही देर में होगा टॉस, भुवनेश्वर-सूर्या के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ T20 LIVE: IPL के सूरमाओं के आगे कीवी गेंदबाजों की खैर नहीं
नमस्ते, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब दो मैचों की रह गई है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मुकाबले में जगह जरूर बदल गया है लेकिन परिस्थितियां पहली की तरह ही हैं। मतलब दूसरे मुकाबले के भी बारिश में धुलने के पूरे आसार हैं, क्योंकि मौसम पूर्वानुमान में रविवार को बारिश की आशंका जताई गई है। अगर मौसम पूर्वानुमान गलत निकलता है और मैच खेला जाता है तो यहां काफी चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 199 रन है।
