Categories

November 19, 2026

India China Climate Change In COP27 : India China Should Pay Compensation For Climate Change Impacts Island Countries In COP27

Spread the love

काहिरा : बड़े पैमाने पर प्रदूषण के लिए जिम्मेदार अर्थव्यवस्थाएं, जिनमें चीन और भारत भी शामिल है, को जलवायु परिवर्तन से आने वाली आपदाओं के बाद देशों के पुनर्निर्माण के लिए जलवायु मुआवजा देना चाहिए। द्वीपीय देश एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को यह बयान दिया। छोटे द्वीप देशों के गठबंधन ने मिस्र के शर्म अल-शेख में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन COP27 के दौरान भारत और चीन से मुआवजे की मांग की है।

द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने एसोसिएशन ऑफ स्मॉल आइलैंड स्टेट्स (AOSIS) नेगोशिएटिंग ब्लॉक की तरफ से कहा कि दुनिया के पहले और तीसरे सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देश (क्रमशः चीन और भारत) की एक फंड में भुगतान करने की जिम्मेदारी है। ब्राउन ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और भारत प्रदूषण के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं और प्रदूषकों को पैसे देने होंगे।’

दुनिया को बचाना है तो विकसित देशों को ढीली करनी होगी जेब, उनके विकास की कीमत चुका रहे छोटे देश
‘किसी देश के पास फ्री पास नहीं है’
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भी देश के पास कोई फ्री पास है और मैं यह किसी कटुता के साथ नहीं कह रहा। सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय जलवायु वार्ता के इतिहास में पहली बार औपचारिक एजेंडे पर ‘Loss and Damage’ के विषय को रखने पर सहमति जताई। जलवायु की दृष्टि से कमजोर देशों ने अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे बड़े उत्सर्जकों से जलवायु मुआवजे के भुगतान करने का आह्वान किया है।

भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन विश्व औसत से कम
चीन ने पहले खुद लॉस एंड डैमेज फंड के निर्माण का समर्थन किया था लेकिन उसने यह नहीं कहा है कि वह इसमें भुगतान करेगा। वहीं यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक चीन को भुगतान करना चाहिए। दुनिया के शीर्ष उत्सर्जकों में शामिल भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन विश्व औसत से काफी कम है। AOSIS 2024 तक एक मल्टीबिलियन डॉलर फंड लॉन्च करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…