Categories

November 20, 2026

India Egypt Relations Republic Day 2023 : Egypt President Abdel Fattah El Sisi To Be Chief Guest On Republic Day 2023 Indian Fighter Jet Tejas

Spread the love

काहिरा : भारत ने 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया है। यह अरब जगत पर नई दिल्ली के फोकस को दर्शाता है। दूसरी ओर मिस्र के लिए भी यह एक बड़ा अवसर है जो भारत के साथ सैन्य संबंधों को बढ़ाना चाहता है। जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को मिस्र की आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने काहिरा में सिसी से मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रण सौंपा था।

मिस्र 2023 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित 9 मेहमान देशों में शामिल है। भारत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के लिए भेजा जाने वाला न्यौता देश के करीबी सहयोगियों और साझेदारों के लिए एक सांकेतिक सम्मान है। कोरोना की वजह से 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं था। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो 2020 के समारोह में हिस्सा लेने वाले भारत के अंतिम मुख्य अतिथि थे।

अलकायदा के पनाहगार कतर ने जाकिर नाइक को क्यों बुलाया? फीफा नहीं, असली मकसद ‘मिशन दवाह’, जानें
भारत से दोस्ती मजबूत करना चाहता है मिस्र
भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाना मिस्र के राष्ट्रपति सिसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वह इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं क्योंकि मिस्र भारत के साथ सैन्य संबंध मजबूत करना चाहता है। पिछले साल दोनों देशों ने संयुक्त हवाई अभ्यास किया था। मिस्र कथित तौर पर भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस पर नजरें गड़ाए हुए है और करीब 70 फाइटर जेट हासिल करना चाहता है।

2021 में की पहली एयर ड्रिल
मिस्र के वायु सेना प्रमुख महमूद फआद अब्द अल-गवाद ने इसी सिलसिले में जुलाई में भारत का दौरा किया था। अक्टूबर 2021 में दोनों देशों के बीच पहला वायुसेना अभ्यास हुआ था। मिस्र परंपरागत रूप से अफ्रीकी महाद्वीप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है। वर्तमान में, मिस्र में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 3200 है जिनमें ज्यादातर लोग काहिरा में रहते हैं। सिसी साल 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…